फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुरालियों ने बहु का करा दिया जबरदस्ती गर्भपात

विज्ञापन
विज्ञापन
ससुरालियों ने महिला के साथ मारपीट की
विज्ञापन

कैराना।
दहेज में पांच लाख रुपये नहीं मिनले पर ससुरालियों ने विवाहिता के साथ मारपीट की ओर उसके बाद उसका जबरदस्ती गर्भपात करा दिया। सूूचना पर विवाहिता का पिता डायल 100 पुलिस को लेकर मौके पर पहुंचा तो आरोपियों ने पुलिस के साथ भी अभद्रता की। मामले में छह ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

कांधला थाना क्षेत्र के कस्बा एलम निवासी आशिक अली की पुत्री फुल्लो का निकाह तीन साल पहले मोहल्ला गुलशन नगर निवासी मोहसिन के साथ हुआ था। ससुराल वाले निकाह के समय दिए गए दहेज से खुश नहीं थे तथा पांच लाख अतिरिक्त दहेज की मांग करते थे। मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता के साथ मारपीट की जाती थी। वहीं, तीन दिन पहले ससुराल वालों ने पांच लाख की मांग पूरी नहीं होने पर फुल्लो को दो दिन तक एक कमरे में बंद करके मारपीट की। साथ ही आरोपियों ने जबरदस्ती फुल्लो का गर्भपात करा दिया। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी पति मोहसिन, जेठ शहजाद, जुबैद, सास बाला, जेठानी दिलशाना व हमीदा के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें