फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण अस्पष्ट, विसरा सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
समरयाब की मौत का कारण स्पष्ट नहीं
विज्ञापन

कैराना। गांव भूरा निवासी समरयाब 12 सितंबर को गायब हो गया था, 16 सितंबर को समरयाब का शव गांव के ही मदरसे के पास गन्ने के खेत में पड़ा मिला था। मृतक का शव काफी सड़ चुका था। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। बाद में मृतक के चाचा साबिर निवासी भूरा की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि मृतक समरयाब की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं आया। उसका विसरा जांच के लिए आगरा प्रयोगशाला भेजा गया है। साथ ही एक नामजद हत्यारोपी शमीम निवासी भूरा को देर शाम भूरा बाईपास से गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें