फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर की किशोरी चंडीगढ़ से बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जनकपुरी थाना क्षेत्र से करीब 20 दिन पूर्व लापता हुई किशोरी को पुलिस ने चंडीगढ़ से बरामद कर लिया है। आरोप है किशोरी को दूसरे समुदाय के युवक ने पहले फेसबुक से और फिर फोन पर दोस्ती कर उसे सहारनपुर से बहला फुसला कर भगा ले गया। पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

जनकपुरी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की 13 वर्षीय किशोरी 29 अगस्त को किसी काम से बाहर गई थी और अचानक लापता हो गई। परिजनों ने उसे काफी तलाश किया, लेकिन किशोरी का कहीं भी पता नहीं चल सका। परिजनों ने इस मामले में जनकपुरी में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस की टीम किशोरी की तलाश कर रही थी। बुधवार को पुलिस को किशोरी के चंडीगढ़ होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही टीम चंडीगढ़ पहुंची और वहां एक मकान पर छापा मारा। जिस पर हंगामा हो गया। आरोप है कि चंडीगढ़ में लोगों ने पुलिस की कार्रवाई का जमकर विरोध किया। यहां तक कि हमला करने का भी आरोप है। लेकिन, पुलिस ने किशोरी को मौके से बरामद कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी युवक ने अपना नाम इरशाद मूल रूप से निवासी चिलकाना बताया। फिलहाल वह चंडीगढ़ में रह रहा था।
पुलिस के अनुसार दोनों अलग-अलग समुदाय के हैं। युवक 29 अगस्त को सहारनपुर आकर किशोरी को ले गया था।
अस्पताल से बच्चा चोरी के मामले में अज्ञात पर एफआईआर
सहारनपुर। जिला महिला अस्पताल से बच्चा चोरी करने के मामले में जनकपुरी थाना में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। चोरी हुए बच्चे के पिता अलीशेर निवासी भलस्वा ईशापुर की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

हरे सूट वाली महिला की तलाश में पुलिस
अस्पताल से बच्चा चोरी होने के मामले में पुलिस को उस हरे रंग के सूट वाली महिला की तलाश है, जिसे अस्पताल की हर स्थिति के बारे में जानकारी थी। जिसे यह भी पता था कि कौन सा कैमरा चल रहा है और कौन सा कैमरा नहीं चल रहा है। जिसके चलते मुख्य द्वार से न जाकर महिला उस बच्चे को दूसरे दरवाजे से चुराकर ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें