शामली।
अपनी मां के साथ शामली में रह रही एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई गई है। शामली निवासी दीपा की शादी कांधला में हुई थी। उसको एक साल की बच्ची है। पिछले काफी दिनों से दीपा अपनी मां पुष्पा के साथ मोहल्ला शांतिनगर में रह रही थी। दो दिन पूर्व दीपा घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। उसकी ससुराल और अन्य रिश्तेदारियों में पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। महिला की मां ने बुधवार रात तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उधर, एसएसआई सतपाल सिंह का कहना है कि महिला की तलाश की जा रही है।