फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोडा पोस्त के साथ महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। कोतवाली प्रभारी राजेंद्र कुमार नागर के अनुसार मंगलवार सुबह करीब सवा आठ बजे पुलिस की एक विशेष टीम ऑपरेशन क्रेक डाउन के तहत क्षेत्र में नशाखोरों के विरुद्ध अभियान चला रही थी। भूरा गांव में मंदिर के निकट एक संदिग्ध महिला हाथों में थैला लिए हुए कैराना की ओर आती दिखाई दी। पुलिस ने उसे रुकने को कहा तो वह भागने लगी। इसके बाद पुलिस ने पीछा कर उसे दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से पांच किलो डोडा पोस्त बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम साबरा निवासी ग्राम भूरा बताया। कोतवाल ने बताया कि उसके सहयोगियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें