जान से मारने की धमकी
शामली। कैराना क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने एसपी अजय कुमार को प्रार्थना पत्र सौंपा। महिला ने बताया कि उसका बेटा दूसरे बेटे को मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई। एसपी ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।