गैंगेस्टर में वांछित पकड़ा
बाबरी। पुलिस ने गैंगेस्टर में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा। बाबरी थाना प्रभारी नेम सिंह ने बताया कि इसी माह एक जनवरी को पुलिस मुठभेड़ में अंकित, आदित्य और शिवम को गिरफ्तार किया था। अंकित और आदित्य ने एक दिन पहले 31 दिसंबर को आदमपुर के निकट बाइक लूटने की घटना में शामिल थे। इस मामले में शिवम जमानत पर जेल से बाहर आ गया था। शिवम निवासी भाज्जू थाना भौराकलां जिला मुजफ्फरनगर गैंगेस्टर में वांछित चल रहा था। थाना प्रभारी ने बताया कि शिवम को भाज्जू बिजलीघर के निकट से चाकू समेत गिरफ्तार किया गया है।