कांधला। गांव माल्हीपुर रेलवे अंडरपास के निकट पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी करने के आरोप में दो लोगों गिरफ्तार किया है।
शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि गांव माल्हीपुर में रेलवे अंडर पास के निकट दो लोग मादक पदार्थ बेचने के लिए खड़े है। सूचना पर एसआई नफीस अहमद ने मौके पर पहुंचकर दोनों तस्करों को दबोच लिया। पुलिस के अनुसार इनके पास से चार किलो डोडा पोस्त बरामद हुआ। पूछताछ में पकड़े गए दोनों लोगों ने अपने नाम आसिफ और राशिद निवासी माल्हीपुर बताया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील दत्त ने बताया कि एक माह में 12 से भी ज्यादा मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले लोगों को जेल भेजा जा चुका है।