थानाभवन। बृहस्पतिवार को थाने पहुंची महिला ने बताया कि उसकी शादी कुछ साल पूर्व सहारनपुर जिले के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। उनकी एक बेटी है। बताया कि पति आए दिन उसके साथ मारपीट व गाली गलौज करता था। इस कारण वह कुछ दिनों से अपने मायके में रह रही थी। आरोप है कि एक दिन पहले ससुराल का ही एक व्यक्ति अपने साथी के साथ उनके घर आया और मारपीट करते हुए उसकी बेटी को जबरदस्ती उठाकर ले गया। महिला ने मुकदमा दर्ज कर बेटी को बरामद करने की मांग की है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।