दामाद के खिलाफ तहरीर
थानाभवन। सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसकी बेटी की शादी चार साल पहले थानाभवन क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर आए दिन उसकी बेटी के साथ मारपीट करते हैं। दो दिन पहले उन्होंने बेटी को घर से निकाल दिया। महिला ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।