फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे ने खर्च न मिलने पर अपने घर में की थी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कांधला। गांव गंगेरू में एक सप्ताह पूर्व मकान में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया। रिपोर्ट दर्ज कराने वाले के बेटे ने ही जेब खर्च नहीं मिलने पर घर में चोरी की थी। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

कांधला थाना क्षेत्र के गांव गंगेरू निवासी हाजी शब्बीर कुरैशी ने एक सप्ताह पूर्व रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया था कि उसके घर में रखे 50 हजार रुपये व सोने चांदी के जेवरात चोरी कर लिए गए। पुलिस ने शब्बीर की तहरीर पर अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की थी। इसके बाद मामले की पड़ताल शुरू की गई। थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार रात हाजी शब्बीर के बेटे इकबाल को शक के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पहले तो वह पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन फिर सच्चाई उगल दी। आरोपी इकबाल ने पुलिस को बताया कि उसको खर्च के लिए पैसे नहीं मिल रहे थे, जिस कारण उसने रात के समय घर में चोरी कर ली थी। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी इकबाल से चुराई गई रकम में से 9500 रुपये बरामद कर लिए गए हैं। आरोपी को शुक्रवार दोपहर न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

महत्वपूर्ण
- पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें