कैराना। पुलिस ने चेकिंग के दौरान स्कॉर्पियो से 22 पेटी हरियाणा मार्का देशी शराब बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो आरोपी फरार हो गए। बुधवार शाम कैराना कोतवाली पुलिस कांधला तिराहे के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पानीपत की तरफ से आए स्कॉर्पियो के चालक को रुकने का इशारा किया। कार रुकते ही उसमें से उतरकर दो युवक फरार हो गए जबकि चालक को पुलिस ने पकड़ लिया। कार से 22 पेटी हरियाणा मार्का देशी शराब बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी विनोद बिजनौर का रहने वाला है। आरोपी ने फरार हुए आरोपी दिनेश व मोनू भी बिजनौर के रहने है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।