कैराना। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मंगलवार रात वह अपने परिवार के साथ घर में सो रही थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव का ही सलमान उसके घर में घुस आया और उसकी नाबालिग पुत्री को बुरी नीयत से दबोचकर दुष्कर्म की कोशिश की। शोर मचाने पर परिवार के लोग जाग गए। इस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। मामला अगल-अलग समुदाय से जुड़ा होने के कारण तनाव की स्थिति बनी हुई है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर आरोपी सलमान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास चल रहा है। साथ ही मामले में जांच की जा रही है।