फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर पांच महीने तक किया युवती से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म
विज्ञापन

शामली/बाबरी। शादी का झांसा देकर युवक ने युवती से दुष्कर्म किया और उसके साथ उसकी अश्लील वीडियो बना ली। बाद में युवक शादी से मुकर गया और वीडियो वायरल कर दी, जिससे युवती का रिश्ता टूट गया। पीड़िता के परिजनों ने बाबरी थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बाबरी क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती मंगलवार को अपने परिजनों के साथ थाने में पहुंची। युवती ने पुलिस को बताया कि पांच माह पूर्व वह अपने ननिहाल गांव में गई हुई थी। आरोप है कि वहां आरोपी युवक उसको अपने झांसे में फंसा लिया तथा तथा उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद आरोपी उसको शादी का झांसा देता रहा और पांच माह तक उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने युवती के साथ आपत्तिजनक वीडियो भी बना ली। बाद में आरोपी युवक शादी से मुकर गया। युवती ने शादी करने की बात कही तो आरोपी युवक ने युवती के मोबाइल पर उसकी आपत्तिजनक वीडियो भी डाल दी और उसे वायरल करने की धमकी दी। आरोप है कि इस दौरान युवती की दो जगह शादी तय हुई आरोपी युवक ने उनके यहां भी युवती की अश्लील वीडियो डाल दी, जिससे उसका रिश्ता टूट गया। आरोप है कि आरोपी धमकी दे रहा है कि ना तो वह युवती से शादी करेगा और ना ही किसी को करने देगा। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने युवती को मेडिकल के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी पंकज गौतम का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें