संघर्ष प्रकरण में 12 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
कैराना। गांव अलीपुर में कूड़ा डालने के विवाद पर दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों के 12 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।
शुक्रवार सुबह गांव अलीपुर में मुरशद व शीशपाल पक्ष के बीच कूड़ा डालने के विवाद पर लाठी डंडे व धारदार हथियार चले थे। इससे शीशपाल, रवि तथा राजबाला तथा दूसरे पक्ष के मुरशद, भतीजा बिलाल व पत्नी रिहाना घायल हो गए थे। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी सुनील दत्त ने बताया कि शीशपाल की पत्नी गीता की तहरीर पर आरोपी तीन सगे भाई गय्यूर, मुरशद, सरवर तथा मसरा व जुनेद के विरुद्ध तथा दूसरे पक्ष के मुरशद की पत्नी रिहाना की तहरीर पर महकपाल, इंद्राज, उदयराज, जसबीर, शीशपाल, मिथुन तथा रोहित के विरुद्ध घर में घुसकर मारपीट करने व धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।