झिंझाना।
क्षेत्र के गांव लपराना निवासी केसरपाल (हाल निवासी बड़ौत जिला बागपत) ने सीएम योगी और शामली एसपी देव रंजन वर्मा को पत्र भेजकर बताया कि गांव लपराना में उसकी सवा तीन बीघा पुश्तैनी जमीन है। जिसमें उसने गेहूं की फसल बोई हुई थी। 13 अप्रैल को उसके भाई यशपाल, ऋषिपाल ने अपने पुत्र अजय, विजय, पत्नी सोहनबीरी के साथ मिलकर फसल काटनी शुरू कर दी। मौके पर पहुंची उसकी पत्नी और बेटी ने विरोध किया था। आरोप है कि बाद में घर में बैठी उसकी पत्नी जसबीरी बेटी विनीता को धारदार हथियारों से हमला करके घायल कर दिया था। उसी दौरान पुलिस को तहरीर दी गई थी, लेकिन एक माह बीतने के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की है। इस संबंध में थाना प्रभारी एमएस गिल ने बताया कि उनके समय से पहला मामला है। जांच कराई जा रही है।