कैराना। पानीपत रोड पंजीठ तिराहे पर सोमवार को एक युवक दो केन लेकर जा रहा था। इस दौरान पुलिस ने युवक को रोक लिया और केन की जांच की तो उनमें से एक केन में 10 लीटर कच्ची शराब तथा दूसरी केन के अंदर से पांच लीटर रेक्टीफाइड बरामद की। पुलिस ने आरोपी पप्पू निवासी बुच्चाखेड़ी को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, कैराना के गांव खुरगान में पुरानी मुकदमे की रजिंश में आपस में झगड़ा करने पर पुलिस ने एक पक्ष के इरफान व मुरसलीन तथा दूसरे पक्ष के सरवर व मान्ना निवासी खुरगान का शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया।