ग्रामीणों ने नाराजगी जताई
कांधला। एक युवक द्वारा दो युवकों पर फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग करने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने मामले में बैठक आयोजित कर झूठी तहरीर देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
मंगलवार को एक व्यक्ति ने कांधला थाने में तहरीर देकर बताया था कि दो युवकों ने उस पर फायरिंग कर दी थी। इस मामले में पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। उधर, आरोपी युवक पर झूठी तहरीर दिए जाने का आरोप लगाते हुए गांव में लोगों की एक पंचायत आयोजित हुई, जिसमें पुलिस को झूठी सूचना दिए जाने का विरोध किया गया। पंचायत में निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही ग्रामीण मामले को लेकर डीएम से मिलेंगे। पंचायत में देवी सिंह, जनारधन, इश्म सिंह, बालेराम, जयपाल, ईश्वर, सुंदर, महक सिंह, वीरेंद्र, सोनू, कर्मवीर, सतीश सहित आदि मौजूद रहे।