फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता लड़की को बरामद कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

कोतवाली शामली क्षेत्र के गांव लिलौन निवासी व्यक्ति ने लापता बेटी को तलाश कराने के लिए पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजा है। बताया कि सात मार्च को उसके बेटी को गांव का ही एक युवक बहला फुसलाकर ले गया। इसकी सूचना उसी दिन पुलिस को दी गई, लेकिन अब तक उसकी लड़की को बरामद नहीं किया गया है। उन्हें आशंका है कि बेटी को बंधक बनाकर रखा गया है तथा उसके साथ कोई अनहोनी हो सकती है। मामले में कार्रवाई कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन


रास्ते के विवाद पर दो पक्षों में मारपीट
थानाभवन। क्षेत्र के गांव मुंडेट खादर में शुक्रवार शाम रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक तरफ से देवेंद्र पुत्र सोहनलाल और दूसरी ओर से मेघराज पक्ष के लोग आमने सामने आ गए। मारपीट में दोनों पक्षों की ओर से दो लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर थानाभवन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के लोगों को थाने ले आई। बाद में दोनों पक्षों में कुछ लोग समझौता कराने के प्रयास में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें