फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध डेयरी पर डकैती का मामला, खुलासे में एसओजी भी लगी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के गांव कसेरवा के पास स्थित सहंसरपाल की दूध की डेयरी में शुक्रवार की रात बदमाशों ने लाखों की डकैती को बदमाशों ने अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इसके बाद से पुलिस मामले में खुलासे में लगी हुई है। उधर एसपी के आदेश पर इस मामले में एसओजी टीम को भी लगाया गया है। यहीं नहीं मामले में सर्विलांस एक्सपर्ट की भी मदद ली जा रही है। थाना आदर्श मंडी प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि मामले में जांच चल रही हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


किशोरी का मेडिकल कराया
शामली। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी का बहला फुसलाकर अपहरण कर लिया गया था। अर्द्घबेहोशी की हालत में किशोरी ऊन में स्थित अपनी बुआ के यहां पहुंच गई थी। इसके बाद परिजन ऊन जाकर किशोरी को कोतवाली ले आए थे। इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक मोहित निवासी काबडौत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल भी कराया है, हालांकि अभी मेडिकल रिपोर्ट नहीं आई है। इंस्पेक्टर बिजेद्र यादव के अनुसार किशोरी के बयानों और मेडिकल के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

बनखंडी में लावारिस स्विफ्ट कार मिली
शामली। रविवार की सुबह मोहल्ला बनखंडी में संदिग्ध हालत में एक स्विफ्ट कार खड़ी थी। दोपहर तक भी कार वही खड़ी रही, लेकिन उसको लेने के लिए कोई नहीं आया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर जाकर कार को कब्जे में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें