फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ-करनाल हाइवे पर ट्रक में तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ-करनाल हाईवे पर ट्रक में तोड़फोड़
विज्ञापन

शामली।
मामूली विवाद में मेरठ-करनाल हाईवे पर सोमवार को करनाल की ओर जा रहे खाली ट्रक के चालक के साथ हुई कहासुनी हो गई। इस विवाद में चार युवकों ने लाठी-डंड़ों से ट्रक के शीशे तोड़ दिए। सूचना पर पहुंची डायल-100 पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया, हालांकि शाम के समय मामले में फैसला करा दिया गया।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के मुरैना निवासी मलखान खाली ट्रक को लेकर करनाल की ओर जा रहा था। बृहस्पतिवार की दोपहर करीब दो बजे जब वह मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव झाल के पास पहुंचा, तो जाम लगा होने के कारण उसने ट्रक रोक लिया। इस दौरान बुग्गी सवार कुछ युवकों ने उसकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और ट्रक में तोड़फोड़ शुरू कर दी। आरोपियों ने ट्रक के शीशे तोड़ दिए। तोड़फोड़ होने की सूचना पर डायल-100 पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपियों को हिरासत में ले लिया तथा कोतवाली में ले आए। उधर, युवकों के पक्ष में कई जिम्मेदार लोग कोतवाली में आ गए और फैसले का दबाव बनाने लगे। करीब पांच बजे दोनों पक्षों में फैसला हो गया। इसके बाद ट्रक चालक चला गया। कोतवाली के एसआई विनीत मलिक के अनुसार मामले में दोनों पक्षों में फैसला हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें