फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में संघर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला (शामली)। कस्बे की नई बस्ती में मामूली विवाद पर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। इस दौरान जमकर लाठी डंडे चले, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। मोहल्ला नई बस्ती कांधला देहात निवासी नौशाद का काफी समय से पड़ोसी रिजवान से विवाद चल रहा है। बुधवार सुबह नौशाद ने साइकिल घर बाहर खड़ी कर रखी थी। इस दौरान रिजवान वहां से गुजर रहा था तो साइकिल उसके पैर पर गिर गई। इस पर दोनों के बीच गाली गलौज के बाद मारपीट हो गई। तब मौके पर इकट्ठा हुए लोगों ने बीच बचाव करा दिया। कुछ देर बाद ही दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडे लेकर आमने सामने आ गए और संघर्ष में हो गया। इस दौरान रिजवान, नौशाद और सोनू घायल हो गए। दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें