फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंड़े, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना।
विज्ञापन

दीवार में पाइप लगाने को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चल गए। इस दौरान दोनों पक्षों से एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए।
शुक्रवार को मोहल्ला नीलारोजा में कफील अपने मकान की दीवार में पानी का पाईप लगा रहा था। पड़ोसी बाबू ने दीवार को अपनी बताते हुए पाईप नहीं लगाने की बात कही। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई और दोनों पक्षों के लोग हाथों में लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर एक दूसरे के सामने आ गए। जिसके बाद इस हमले में सनव्वर व मुनीजा, बाबू व नवेद के घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को तितर-बितर किया और चारों घायलों को झिंझाना सीएचसी में भर्ती कराया है। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया की दोनो पक्षों से तहरीर आई है। मामले में जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें