मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन पुलिस ने नशीले पदार्थों के तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से डेढ़ किलो गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई गई है।
इंस्पेक्टर सिविल लाइन डीके त्यागी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कच्ची सड़क स्थित मदनी चौक पर एक युवक नशीला पदार्थ बेच रहा है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। आरोपी मदीना कॉलोनी निवासी सलमान की तलाशी लेने पर उसके पास से डेढ़ किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
अस्पताल से मरीज लापता
मुजफ्फरनगर। जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया अज्ञात मरीज अचानक लापता हो गया। डॉक्टरों ने इस संबंध में शहर कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी है। बताया कि बृहस्पतिवार को एक 40 वर्षीय अज्ञात मरीज को उपचार के लिए अचेत अवस्था में पुलिस ने भर्ती कराया था, जो अचानक लापता हो गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
बाइक चोरी
मुजफ्फरनगर। गांधी कालोनी निवासी मनोज कुमार पुत्र घनश्याम दास ने सिविल लाइन थाने पर तहरीर देकर बताया कि उसकी दुकान अग्रवाल मार्केट में है। दुकान के बाहर खड़ी बाइक को किसी ने चोरी कर लिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।