झिंझाना (शामली)। विद्युत निगम की विजिलेंस टीम ने बृहस्पतिवार की सुबह कस्बे और आसपास के गांवों में बिजली चोरी के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 40 लोगों के यहां बिजली चोरी पकड़ी गई। सभी आरोपियों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
विद्युत निगम के विजिलेंस इंस्पेक्टर आरके धारीवाल के नेतृत्व में टीम ने बृहस्पतिवार की सुबह करीब पांच बजे गांव जमालपुर में छापेमारी की और लियाकत, मांगेराम, बालिस्टर, रामपाल, रविंद्र, रिशीपाल और कंवरपाल के मकान में बिजली चोरी पकड़ी। इसके बाद कस्बे में यूनुस, सोनू, मेहरबान निवासीगण मोहल्ला ज्ञानपुरी, दिनेश, इसरार, फुरकान, सोमपाल, असलम, सरफराज निवासीगण मोहल्ला शेखो मैदान, मनोज गुप्ता कानूनगोयान, शाइक मोहल्ला गोलघर, इकमुल्ला, मुबारिक, इरफान नीला रोजा, मोनू, सत्यवीर सिंह ब्राह्मनान, यामीन निवासीगण शेखो मैदान, कृष्णपाल, मेशोराम, कृष्ण सिंह माजरा, महमूद हसन, रमेश चंद, यूसुफ मेन बाजार, प्रकाश चंद शैदमीर के यहां भी कटिया डालकर बिजली चोरी पकड़ी। इसके अलावा बकाया बिल जमा नहीं करने पर कनेक्शन काटे जाने के बावजूद चोरी से विद्युत उपभोग करने के आरोप में समसुदीन, वसीम अहमद डेयरी चौक, महिपाल, गुरदयाल, वीरेंद्र, मनोज ताड़वाला, धर्मवीर सिंह, लियाकत और आनंद शैदमीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।