घेर में घुसकर महिला से अभद्रता
कैराना (शामली)। घेर में घुसकर तीन आरोपियों ने एक महिला के साथ रंजिश के कारण गालीगलौज व मारपीट कर दी। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
शनिवार को गांव मोहम्मदपुर राई निवासी एक व्यक्ति की पत्नी सुबह के समय अपने घेर में किसी काम से गई हुई थी। आरोप है कि तीन युवकों ने घेर में घुसकर महिला के साथ गालीगलौज कर मारपीट शुरू कर दी। वहीं, महिला द्वारा मारपीट का विरोध करने पर तीनों आरोपियों ने महिला के कपड़े फाड़ दिए। महिला के शोर मचाने पर गांव के अन्य ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। इसके बाद में महिला का पति महिला को लेकर कोतवाली पहुंचा। महिला के पति ने गांव के ही तीन आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने महिला की सीएचसी कैराना में डाक्टरी कराई। पुलिस ने महिला के पति की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।