झिंझाना।
प्राइवेट बस से शामली से झिंझाना आ रहे बर्तन व्यापारी की जेब काटकर 25 हजार रुपये निकाल लिए। शुक्रवार सुबह शामली से प्राइवेट बस से झिंझाना जा रहे बर्तन व्यापारी प्रेमचंद ने बताया कि वह बिड़ौली बस स्टैंड पर बस से उतर रहा था, तभी उसके कुर्ते की किसी ने जेब काटकर 25 हजार रुपये निकाल लिए गए। शोर मचाने पर बस में लोगों ने चोर की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। पीड़ित व्यापारी ने झिंझाना थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी।