शामली/गढ़ीपुख्ता। गांव गंदेवड़ा निवासी एक ग्रामीण के घर में बृहस्पतिवार की रात गांव का ही युवक दीवार फांदकर घुस गया। आहट होने पर मकान मालिक की नींद खुल गई। उसने शोर मचाते हुए आरोपी युवक को दबोच लिया और जमकर धुनाई की। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा युवक को हिरासत में लेकर थाने आ गई। आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर नहीं दी गई। इसके चलते शुक्रवार सुबह पुलिस ने आरोपी युवक को चेतावनी देकर छोड़ दिया। उधर, गांव में चर्चा है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है।