फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिमांड पर लेकर तमंचा किया बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। तमंचे बनाने की फैक्टरी संचालक को अदालत रिमांड पर लेकर पुलिस ने तमंचा और कारतूस बरामद किए।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि 25 मई को भूरा के जंगल में छापा मार कर तमंचे बनाने की फैक्टरी पकड़ी गई थी। जिसमें दिलावर, मोतीराम को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। तीसरा आरोपी असलम निवासी गांव जौला थाना बुढ़ाना 18 अक्तूबर को न्यायालय में आत्मसमर्पण करके जेल चला गया था। पुलिस ने आरोपी असलम को रिमांड पर लेने के लिए आवेदन किया था। अदालत के आदेश पर बुधवार को असलम को मुजफ्फरनगर जेल से 24 घंटे की रिमांड पर लाया गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर गांव भूरा के जंगल में मुस्तकीम के खेत से एक तमंचा 12 बोर व दो कारतूस बरामद किए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें