मुजफ्फरनगर। मोती महल में नवीन कुमार शर्मा सराफ से अंगूठी छीनने वाले का पुलिस अभी तक सुराग नही लगा सकी है। पुलिस ने सीसीटीवी में दिखाई देने वाले संदिग्ध की तलाश में मुखबिर तंत्र का भी सहारा लिया लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ खाली है।
सोमवार शाम को सराफ अपनी दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान एक युवक अपनी बहन की शादी के लिए सोने की अंगूठी व चेन खरीदने पहुंचा था। वह सराफ से एक तोला सोने की पांच अंगूठियां छीन कर भाग गया था। सराफ ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
घटना को तीन दिन बीते गए हैं। पुलिस अभी तक सीसीटीवी खंगालने में ही लगी है। पुलिस को आरोपी सीसीटीवी में भागता हुआ दिखाई दिया है लेकिन पुलिस अभी तक उसकेे बारे में जानकारी नहीं जुटा पाई। एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा का कहना है कि पुलिस की दो टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हैं। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।