फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: दुकान के ताले तोड़कर नकदी व सामान चोरी किया

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में अजंता चौक के निकट छोले-भटूरे की दुकान का ताला तोड़कर कीमती सामन व 4600 रुपये चोरी कर लिए।
विज्ञापन

गांव कंडेला निवासी सतीश कुमार की अजंता चौक के निकट छोले-भटूरे की दुकान है। बृहस्पतिवार रात को चोरों ने दुकान के ताले तोड़कर करीब 4,600 रुपये, गैस सिलिंडर, बड़ी बैटरी, सिगरेट, शीतल पेय आदि सामान चोरी कर लिया। चोर दुकान में पड़ोसी सिराज के रखे एक बोरी तरबूज भी ले गए। चोरी की वारदात की जानकारी शुक्रवार सुबह उस समय हुई जब सीताराम दुकान पर पहुंचे और दुकान के अंदर सामान बिखरा हुआ मिला था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

विदित हो कि एक सप्ताह पूर्व विजय चौक के निकट मिठाई की दुकान का ताला तोड़कर भी हजारों रुपये की नकदी और सामान चोरी कर लिया गया था, लेकिन पुलिस अभी तक इस घटना का खुलासा नहीं कर पाई। सीओ सिटी जितेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें