फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: दो बाइकों की टक्कर में दर्जी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिडौली (शामली)। मेरठ-करनाल हाईवे पर बिडौली झिमरान के निकट दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार दर्जी वसीम (30) की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर घायल हो गए। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया। दर्जी की मौत से परिजनों में गम का माहौल बना है।
विज्ञापन

जिला सहारनपुर के थाना गंगोह थानाक्षेत्र के गांव बसी निवासी वसीम गांव में ही कपड़ों की सिलाई का कार्य करता था। वह शामली से दुकानों से सिलाई के लिए कपड़ा लेकर जाता था और सिलने के बाद उन्हें दुकानों पर देकर जाता था। रविवार दोपहर को वसीम बाइक से शामली से कोट-पैंट की सिलाई के लिए कपड़ा लेने और पहले से सिले कपड़े देने जा रहा था। जब वह बिडौली क्षेत्र में रेत के स्टॉक के निकट पहुंचा तो दूसरी बाइक से हाईवे पर बने कट से निकलते हुए सीधी टक्कर हो गई।
इस बाइक पर झिमरान बिडौली निवासी काका अपने दोस्त मनदीप निवासी डेरा लाल सिंह मजरा अजीजपुर थे, जो अहमदगढ़ गांव से निजी कार्य के लिए जा रहे थे। हादसे में वसीम के साथ ही काका और मनदीप गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने दोनों घायलों को करनाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं वसीम को एंबुलेंस से शामली के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि वसीम परिवार में एकमात्र कमाने वाला था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें