फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: घायल माता-पिता के इलाज के लिए लगाई मदद की गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। गढ़ीपुख्ता थानाक्षेत्र के गांव मालेंडी के निकट बाइक की टक्कर से मोपेड सवार दंपती के गंभीर घायल होने के मामले में 22 दिन बाद भी पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप है।
घायल दंपती के पुत्र दीपक ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित ने शासन प्रशासन से मुख्यमंत्री राहत कोष या अन्य माध्यम से इलाज के लिए आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के गांव बधेव कन्नूखेड़ा निवासी दीपक कुमार ने बताया कि 12 सितंबर को उसके पिता नरेश कुमार (70) व मां राजबाला (65) मोपेड से खेत जा रहे थे। गढ़ीपुख्ता क्षेत्र में मालेंडी के निकट पीछे से आई बाइक ने मोपेड में टक्कर मार दी थी, जिसमें उसके बुजुर्ग माता-पिता गंभीर घायल हो गए थे। बाइक पर आरोपी बबलू निवासी गांव बधेव कन्नूखेड़ा व उसका साथी बाइक पर था। इस हादसे की रिपोर्ट गढ़ीपुख्ता थाने पर दर्ज हुई थी।
विज्ञापन

पीड़ित दीपक का कहना है कि उसके माता-पिता का अभी भी उपचार चल रहा है। दीपक ने आरोपी के विरुद्ध ठोस कार्रवाई न होने पर रोष जताते हुए एसपी से न्याय की गुहार लगाई और शासन प्रशासन से उपचार के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता दिलाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें