फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। पुरानी रंजिश के चलते घर में घुसकर हमला करने का मामले में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने चार नामजद समेत सात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

नदीम, रिजवान और शहजाद मंगलवार की शाम अपने घर में मौजूद थे। इसी दौरान अतीक, अकील, बिलाल व खलील अपने 2-3 साथियों के साथ अचानक घर में घुस आए। आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि हमलावर आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और उनके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। पुलिस मामले ने तहरीर के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें