फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: हत्या की साजिश मामले में एक और ऑडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। सहारनपुर के हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के जिलाध्यक्ष रोहित प्रधान की हत्या कर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान को फंसाने की कथित साजिश के मामले में एक और ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से खलबली मच गई। वायरल ऑडियो में दो युवकों के बीच बातचीत में ''रोहित का इलाज'' करने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

इस मामले में बीते मंगलवार को जिला पंचायत अध्यक्ष और एमएलसी वीरेंद्र सिंह के बेटे मनीष चौहान द्वारा कांधला थाने में बराला निवासी नदीम, नाहिद हसन (पिता व पता अज्ञात) तथा एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जा चुकी है। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि वायरल ऑडियो में रोहित प्रधान की हत्या कर उन्हें झूठे मामले में फंसाने की योजना बनाई जा रही है। बातचीत में यह भी कथित रूप से कहा गया कि हत्या के बाद मनीष को संदेश भेजकर ''काम पूरा'' होने की सूचना दी जाएगी।
अब एक और ऑडियो सामने आने का दावा किया गया है। रोहित प्रधान ने बताया कि नई वायरल ऑडियो में भी उन्हें ''खत्म करने'' जैसी बातें कही जा रही हैं। उन्होंने कहा कि अब तक तीन ऑडियो पुलिस को सौंपे जा चुके हैं। यदि शीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती तो सहारनपुर और शामली स्थित एसपी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


पहले भी चर्चा में रहे रोहित प्रधान
वायरल ऑडियो में जिन रोहित प्रधान का नाम सामने आ रहा है, वह सहारनपुर के रहने वाले हैं। अक्तूबर 2025 में गांव छापुरा स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में एक कार्यक्रम के दौरान सांसद इकरा हसन पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर भी वह चर्चा में आए थे। उस समय सपा कार्यकर्ताओं की ओर से कैराना कोतवाली में रोहित प्रधान सहित 20 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

साजिश का आरोप
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान का कहना है कि उन्हें राजनीतिक द्वेष के तहत फंसाने का प्रयास किया जा रहा है। समय रहते साजिश का खुलासा हो गया और पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


वायरल ऑडियो में बातचीत के प्रमुख अंश…
पहला युवक : दस हजार रुपये वह हमसे ब्लैकमेल कर वसूल चुका है।
दूसरा युवक : उसका कहना था कि यमुनानगर में पकड़वाऊंगा, मगर पकड़वाया नहीं। यमुनानगर में लड़का मिला नहीं था क्या?
पहला युवक: चैट से अंदाजा लगा दिया था। जो रिकॉर्डिंग रोहित के पास है, उसमें क्या है?
दूसरा युवक : रोहित का पीछा कर रहे हैं, इस तरह की कोई बात की है। अब तेरे पर अटैक करने की तैयारी में है, मुझे पता चला था।
पहला युवक : पीछे पड़ा है वह युवक।
दूसरा युवक : रोहित का क्या सोचा है?
पहला युवक : जल्द ही इलाज करना पड़ेगा।
दूसरा युवक : जल्द ही इसका इलाज करना पड़ेगा। यदि यह छोटा सा भी चुनाव जीत गया तो भारी पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें