फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर खाते से 14 हजार रुपये निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। कस्बे के रेलवे रोड निवासी एक व्यक्ति के बैंक खाते से अज्ञात साइबर ठगों द्वारा 14 हजार रुपये निकाल लेने का मामला सामने आया है। मोबाइल पर रुपये कटने का मैसेज मिलते ही पीड़ित को मामले का पता लगा। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

रेलवे रोड निवासी सोनू ने शनिवार को थाने पर दी तहरीर में बताया कि उसका खाता भारतीय स्टेट बैंक में है। रविवार को अचानक उसके मोबाइल फोन पर खाते से 14 हजार रुपये कटने का संदेश प्राप्त हुआ। जब उसने खाते की शेष राशि की जांच की तो पता चला कि ऑनलाइन शॉपिंग के माध्यम से रकम निकाली गई है।
पीड़ित का कहना है कि उसने कोई ऑनलाइन खरीदारी नहीं की और न ही किसी को अपने बैंक खाते की गोपनीय जानकारी साझा की है। आशंका है कि साइबर ठगों ने किसी माध्यम से खाते की डिटेल हासिल कर धोखाधड़ी को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें