फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: गलती से एक्सीलेटर दबा, ई रिक्शा दीवार से टकराया, मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। नगर के मोहल्ला नबीपुरा में मंगलवार की रात उस समय हाहाकार मच गया, जब खेल-खेल में ई-रिक्शा स्टार्ट होने से चार वर्षीय बच्चे साद की दीवार से टकराकर मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से परिवार में गम का माहौल है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला नबीपुरा में घास मंडी के पास की गली में रहने वाले नईम ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता है। मंगलवार की रात वह अपने घर लौटा और उसने ई-रिक्शा अपने घर के पास की गली में जमशेद के मकान के सामने खड़ा कर दिया। इसी दौरान उसने रिक्शा में गाना बजा दिया। उसी समय नईम का चार वर्षीय पुत्र खेलते-खेलते ई-रिक्शा में चढ़ गया और खेल के दौरान मासूम ने अनजाने में एक्सीलेटर दबा दिया। इससे ई-रिक्शा अचानक आगे बढ़ी और दीवार से जोरदार टकरा गया। ई रिक्शा के दीवार से टकराने के कारण मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन तत्काल बच्चे को मोहल्ले के डॉक्टर के पास ले गए। गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टर ने हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी। परिजन तुरंत बच्चे को शामली के एक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें