कांधला। कस्बा निवासी एक युवक के खाते से अज्ञात ठग ने फर्जी यूपीआई आईडी बनाकर 31 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने साइबर केंद्र पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है।
युवक आयुष ने बताया कि उसका इंडियन बैंक में खाता है। किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके नाम से फर्जी यूपीआई अकाउंट बनाकर खाते से हजारों रुपये साफ कर दिए। जब वह जानकारी लेने बैंक पहुंचा तो कर्मचारियों ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। शुक्रवार को पीड़ित ने साइबर केंद्र में तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।