फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: मुस्तफा की मौत के मामले में परिजनों ने की कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। ससुराल में गए मुस्तफा की मौत होने के प्रकरण में अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है। परिजनों ने गांव प्रधान पति के साथ पुलिस से मिलकर कार्रवाई की मांग की है। उधर पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के गांव गढ़ी दौलत निवासी 28 वर्षीय मुस्तफा की शादी 11 वर्ष पूर्व बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के गांव सिक्का इदरीशपुर निवासी युवती के साथ हुई थी। पिता इदरीश के अनुसार वह शुक्रवार की शाम को घर से अपनी ससुराल में गया था। देर शाम युवक के बड़ौत कोतवाली क्षेत्र की नहर पटरी पर घायल अवस्था में पड़ा होने की जानकारी मिली थी। मेरठ अस्पताल ले जाते समय युवक की मौत हो गई थी। परिजनों ने आरोप लगाया है कि अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा पिटाई की गई है, जिस कारण उसकी मौत हुई है। इस मामले में कार्रवाई की मांग क़ो लेकर परिजन ग्राम प्रधान पति राशिद के साथ थाने पहुंचे और पुलिस से मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग की। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें