शामली। बाबरी थाने के साइबर सेवा केंद्र ने पीड़ित के बैंक खाते में 95 हजार रुपये वापस कराए।
एसपी एनपी सिंह ने बताया कि बाबरी निवासी अमित कुमार के बैंक खाते से 95 हजार रुपये गलती से किसी अन्य व्यक्ति के खाते में चले गए थे। अमित ने साइबर क्राइम पोर्टल पर 27 अक्तूबर को ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में साइबर सेवा केंद्र थाना बाबरी ने कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक को पत्राचार किया और अमित के खाते में शत प्रतिशत 95 हजार रुपये वापस कराए गए। पीड़ित ने रकम वापस मिलने पर एसपी और साइबर सेवा केंद्र टीम का आभार व्यक्त किया है।