झिंझाना। बिजली चोरी और बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई के तहत विजिलेंस टीम ने बृहस्पतिवार को चौसाना क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। जेई आजम अकबर के नेतृत्व में विजिलेंस टीम में एसआई रोहिताश सिंह, एसआई नवीन कुमार, हेड कांस्टेबल राम वीरेश यादव, कांस्टेबल प्रवीन कुमार, पवन कुमार और मनोज कुमार शामिल रहे। टीम ने क्षेत्र में घर-घर जाकर बिजली कनेक्शनों की जांच की। कार्रवाई के दौरान टीम ने 15 बकायेदारों के कनेक्शन काटे और मौके पर ही 1.5 लाख रुपये की बकाया राशि वसूली। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से समय पर बिल जमा करने की अपील करते हुए कहा कि बिजली चोरी या बकाया बिल वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।