फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: डंपर की टक्कर से ट्रैक्टर चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। कस्बे के शामली बस स्टैंड के पास हादसे में ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि पास में खड़ी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन



जिला मुजफ्फरनगर के गांव पीपलहेड़ा निवासी सुरेशपाल किसी कार्य से थानाभवन आए थे। वह शामली बस स्टैंड के पास ट्रैक्टर मोड़ रहे थे कि तभी शामली की ओर से आए डंपर की ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। टक्कर लगने से ट्रैक्टर पलट गया और पास में खड़ी कार से जा टकराया। कार चालक उस समय पास की दुकान से सामान खरीद रहा था, जबकि उसका परिवार कार के अंदर ही बैठा थी। गनीमत रही कि कार में बैठी महिलाओं को चोट नहीं आई। हालांकि कार का अगला पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायल ट्रैक्टर चालक को थानाभवन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है। चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें