फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: मामूली कहासुनी पर दो पक्षों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थानाक्षेत्र के गांव नाला निवासी प्रमोद और सूरज दोनों पड़ोसी है। प्रमोद ने तहरीर देते हुए बताया कि वह अपने घर के बाहर गली में खड़ा हुआ था। आरोप है कि इसी दौरान सूरज बाइक पर सवार होकर आया और गली में खड़े होने को लेकर गाली गलौज करने लगा। दोनों में कहासुनी हो गई। थोड़ी देर बाद दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए और मारपीट हो गई। वहीं सूरज ने भी प्रमोद पक्ष पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें