फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बुजुर्ग का शव मिला, लोगाें ने किया अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। कस्बे में शनिवार शाम को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पालिका की मार्किट के समीप 62 वर्षीय बुजुर्ग का शव पड़ा मिला। जानकारी मिलने पर लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई और पुलिस मौके पर पहुंची। वार्ड सभासद जुनैद मुखिया ने बताया बुजुर्ग पिछले लगभग तीन वर्षो से मेहनत मजदूरी करके गुजारा कर रहा था और रात के समय नगरपालिका की मार्किट में सो जाता था। आशंका जताई जा रही है कि वृद्ध की मौत हृदय गति रुकने से हुई है। लोगों ने पुलिस को बताया कि मृतक कस्बे का निवासी नहीं था और बाहर से आकर यहां रह रहा था। लोग उसे खाने-पीने की चीजें दिया करते थे। मोहल्लेवासियों ने बताया कि यह वृद्ध व्यक्ति अक्सर अंग्रेजी में बात करता था और अपने आपको उच्च शिक्षित होने के साथ साथ व्यक्ति का परिवार अमेरिका में होने दावा करता था। मोहल्ले के लोगों ने शव का अंतिम संस्कार करने का निर्णय लिया। इसके बाद शव को श्मशान घाट ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें