फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: कार में लगी आग, मची खलबली

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। चौसाना में ज्वलानाथ फिलिंग स्टेशन के सामने लक्ष्मीपुरा के रास्ते से लगभग एक किमी दूर पठानपुरा निवासी पूरण के खेत में एक वर्ना कार जली हुई हालत में मिलने से सनसनी फैल गई। कार बुधवार रात्रि में पूरी तरह से जल गई। मौके पर केवल लोहे के हिस्से ही बचे हैं। पास में पेट्रोल की बोतल भी बरामद हुई है, जिससे घटना संदिग्ध मानी जा रही है। खेत के नजदीक रहने वाले इरशाद और सोनू सहित राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक कार में आग भड़क चुकी थी। पुलिस ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी और तब तक खेत में पड़ी मिट्टी से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। कार में सीएनजी लगी होने के कारण ब्लास्ट का डर भी था, इसके बाद फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग को काबू में किया। पुलिस ने बताया कि कार के मालिक कोई सूचना अभी तक नहीं मिली है, इसलिए इसे अकारण दुर्घटना का मामला माना जा रहा है, लेकिन जांच जारी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें