फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: अश्लील टिप्पणियां करने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। महिलाओं और युवतियों पर अश्लील टिप्पणियां करने वाले युवक को कांधला पुलिस की एंटी रोमियो टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। बुधवार को एंटी रोमियो टीम वैष्णो मंदिर, कैराना–कांधला रोड पर चेकिंग और गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि एक युवक राह चलते युवतियों और महिलाओं पर अश्लील टिप्पणियां कर रहा है। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान आमिर निवासी ग्राम गढ़ी दौलत, थाना कांधला, के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक सुनील दत्त, महिला कांस्टेबल श्वेता और महिला कांस्टेबल बबीता शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें