कैराना। गांव इस्सापुर खुरगान निवासी दिलशाद ने मुकदमा दर्ज कराया कि करीब 10 वर्ष पूर्व समाजवादी पार्टी के शासनकाल में मुनव्वर निवासी गांव मंडावर हाल निवासी आर्यपुरी, जो उस समय एक जनप्रतिनिधि का पीए था, ने उसे जिला पंचायत का ठेका दिलवाने का झांसा दिया। इसके बाद उससे चार लाख 10 हजार रुपये लिए गए। यह राशि उसने ब्याज पर और अपनी डेढ़ बीघा जमीन गिरवी रखकर जुटाई थी। पीड़ित का कहना है कि आरोपी मुनव्वर ने न तो ठेका दिलवाया और न ही रुपये लौटाए। अब आरोपी ने रुपये लौटाने से साफ इन्कार कर दिया और धमकी दी कि अगर फिर से रुपये मांगे या किसी को साथ लेकर आया तो उसे जान से मार देगा। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।