कैराना। गृह क्लेश के चलते युवक ने यमुना नदी में कूदने का प्रयास किया। समय रहते पुलिस ने उसको पकड़ लिया। युवक को समझाकर परिजनों के साथ भेज दिया गया।
रविवार सुबह करीब 11 बजे एक युवक यमुना के पुराने पुल पर टहल रहा था। इसी दौरान युवक की पत्नी भी वहा पहुंच गई तथा पुलिस को बताया कि उसके पति ने फोन करके बताया था कि वह यमुना में कूदकर आत्महत्या करने जा रहा है। इसके बाद वह पति को तलाश करते हुए यहां पहुंची। पुलिस ने युवक को पकड़ने का प्रयास किया तो वह पानीपत की ओर भागने लगा, जिस पर हरियाणा पुलिस ने युवक को पकड़ लिया। युवक के अन्य परिजनों को भी मौके पर बुलाया गया। युवक सरधना क्षेत्र के गांव बेनापुठी का रहने वाला बताया गया व कैराना क्षेत्र के एक गांव में अपनी ससुराल में पत्नी के साथ रहता है। बाद में पुलिस ने युवक को समझा कर परिजनों के साथ भेज दिया। संवाद