फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। दहेज में तीन लाख रुपये की मांग पूरी न होने ससुराल वालों ने महिला से मारपीट की। पीड़िता की तरफ से पति समेत छह के खिलाफ महिला थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बाबरी थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता ने महिला थाने पर दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 14 नवंबर 2021 को जिला हरिद्वार के थाना श्यामपुर के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। महिला का आरोप है कि शादी के समय दिए गए सामान से पति, सास, ससुर जेठ, जेठानी, देव, ननद खुश नहीं थे और आए दिन किसी न किसी बात को लेकर तानाकसी करते रहते थे, लेकिन वह घर परिवार चलाने की खातिर सब सहन करती रही। इसी बीच उसे एक लड़की हुई, जिसकी उम्र डेढ़ वर्ष है। इसके बाद भी पति व ससुराल वालों के व्यवहार में कोई परिवर्तन नहीं आया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें