फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: ट्रक डंपर में घुसा, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। पानीपत में पीवीआर मॉल के पास हुए डंपर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसा, जिससे कैराना निवासी 38 वर्षीय डंपर चालक जीशान की मौत हो गई।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव बीबीपुर हटिया निवासी वासिल ने बताया कि उसका बड़ा भाई जीशान काफी समय से कैराना के खुरगान रोड पर परिवार के साथ रहता था। जीशान डंपर चलाने का काम करता था। बुधवार सुबह करीब 5:00 बजे पानीपत में पीवीआर मॉल के पास उसके डंपर सड़क किनारे खड़े ट्रक मेें जा घुसा, जिसमें जीशान की मौत हो गई। पानीपत पुलिस द्वारा सूचना देने के बाद परिवार के लोग पानीपत पहुंचे। पानीपत में पोस्टमार्टम के बाद देर शाम शव को उसके पैतृक गांव बीबीपुर हटिया लाया गया, जहां गमगीन माहौल में शव को कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक कर दिया। जीशान के पांच बेटियां हैं तथा घर में कमाने वाला अकेला था। ग्रामीणों ने परिवार को आर्थिक मदद की मांग प्रशासन से की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें